Saturday, December 7, 2013

मुलताई (बैतूल,म.प्र.) में शहीद किसान स्मृति सम्मलेन व लोकविद्या जन आंदोलन समागम 10 - 12 जनवरी 2014


लोकविद्या जन आंदोलन (लो.ज.आ.) का एक राष्ट्रीय समागम 11 जनवरी 2014 को मुलताई (मध्य प्रदेश ) में होने जा रहा है। मुलताई में किसान संघर्ष समिति के नेता डा. सुनीलम ने हमें वहाँ लोकविद्या जन आंदोलन के कार्यक्रम करने का यह न्यौता दिया है। किसान संघर्ष समिति द्वारा जारी किया गया निमंत्रण और लो.ज.आ. के इस समागम के लिए विद्या आश्रम द्वारा तैयार कार्यक्रम नीचे दिया जा रहा है। कार्यक्रम के लिये अपने सुझाव लिखें तथा मुलताई आने का कार्यक्रम बनाएं, 10  जनवरी तक आ जाएं। 

लोकविद्या जन आंदोलन के अंतर्गत विकसित हो रहे  विचारों और कार्यक्रमों की रपटें इस ब्लॉग पर छपती रही हैं। इस ज्ञान आंदोलन के तहत लोकविद्या समन्वय समूह, लोकविद्या मेल-मिलाप, लोकविद्या सत्संग, लोकविद्या ताना-बाना, लोकविद्या भाईचारा विद्यालय, लोकविद्या प्रपञ्चम, लोकविद्या साधिकार संघटना और लोकविद्या आश्रम के नाम से विचार और कार्यक्रम बनते गए हैं।  अबकी बार मुलताई में परिवर्तन की राजनीति के लिए लो.ज.आ. के महत्व और संगठन के सवाल पर चर्चा शुरू करने का प्रयास रहेगा।  

नवम्बर 2011 के लो.ज.आ. के प्रथम अधिवेशन के बाद दरभंगा (मार्च-अप्रैल 2012), विजयवाड़ा (मई 2012), सिंगरौली (सितम्बर 2012) और इंदौर (जनवरी 2013) में क्षेत्रीय सम्मलेन हो चुके हैं।  मार्च 2012 में सेवाग्राम में और फरवरी 2013 में मुम्बई में संयोजन समिति व सलाहकार समिति की संयुक्त बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में इन समितियों के सदस्यों के अलावा और सक्रिय जन भी शामिल होते रहे हैं।  इस बार भी ऐसी ही योजना है। प्रयास यह किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से लोकविद्या कार्यों से जुड़े तथा  लोकविद्याधर समाज के संघर्षों से जुड़े कार्यकर्ता लो.ज.आ. के इस मुलताई समागम में शामिल हों।  

कार्यक्रम 

10 जनवरी 2014  
लोकविद्या सत्संग और शाम को अगले दो दिन की तैयारी बैठक। इसी में मुलताई घोषणापत्र पर विचार किया जायेगा। लोकविद्या सत्संग की टोलियां इंदौर और वाराणसी से रास्ते में सत्संग करते हुए मुलताई पहुंचेंगी। 
11  जनवरी 2014 
सुबह 10 बजे से 5 घंटे का कार्यक्रम।
  1. उद्घाटन : किसान संघर्ष और नई दुनिया का विचार - मुलताई का अमर किसान संघर्ष
  2. विभिन्न स्थानों के लोकविद्याधर समाज के संघर्षों के बीच समन्वय - जन संघर्षों पर ज्ञान (लोकविद्या ) का नज़रिया 
  3. लोकविद्या दर्शन और परिवर्तन की राजनीति 
  4. मुलताई घोषणापत्र  - खुली चर्चा व सर्वानुमति 
12 जनवरी 2014 
मुलताई में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि की आमसभा - मुलताई घोषणापत्र का ऐलान 

इस ब्लॉग पर कार्यक्रम की वैचारिक और सांगठनिक चर्चा जारी रहेगी। हम भी लिखेंगे, आप भी लिखिए। 

चित्रा सहस्रबुद्धे 

किसान संघर्ष समिति, मुलताई, बैतूल (म.प्र.) का निमंत्रण 

प्रिय साथी ,                                                                                                  मुलताई 
ज़िंदाबाद !                                                                                               29 -11 -2013 

हम आपको यह आमंत्रण पत्र 15 वें शहीद किसान स्मृति सम्मलेन के श्रद्धांजली कार्यक्रम को लेकर भेज रहे हैं।  आप जानते ही हैं कि इस कार्यक्रम का विशेष महत्व है क्योंकि यहाँ के किसानों ने संघर्ष-प्रतिरोध की मिसाल कायम करते हुए बड़ी क़ुरबानी दी है।  यहाँ 12 जनवरी 1998 को कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए पोलिस गोली चालन में 24 किसान शहीद हुए थे तथा 150  को गोली लगी थी। हर वर्ष किसान संघर्ष समिति द्वारा शहीद किसान स्मृति सम्मलेन आयोजित किया जाता है।  जिसमें देश भर के जन संगठन स्थानीय किसानों के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं तथा मुलताई घोषणापत्र  जारी करते हैं।  12 जनवरी 2014 को जारी होने वाले मुलताई घोषणापत्र-15 में कौन से मुद्दे शामिल किये जाने चाहिए इस सम्बन्ध में हमें अपनी राय से अवगत कराने का कष्ट करें। 
11 जनवरी को मुलताई में सुबह से दोपहर तक लोकविद्या जन आंदोलन की राष्ट्रीय स्तर की बैठक विद्या आश्रम वाराणसी द्वारा आयोजित की जा रही है। दोपहर  3 बजे से दक्षिण एशिया सोशल फोरम की बैठक आयोजित की जायेगी। कृपया एक दिन पहले पहुँचने का कार्यक्रम बनाएं ताकि 11 जनवरी के कार्यक्रमों में भी आप भागीदारी कर सकें।  
कृपया स्मरण करें कि पिछले वर्ष के कार्यक्रम में डा. सुनीलम शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि इन्हें तीन साथियों के साथ पोलिस गोली चालन के बाद उन पर 250 किसानों के साथ दर्ज किये गए 66 मुकदमों में से तीन मुकदमों में 52  वर्ष कि सजा सुनाई गयी थी और इस कारण वे जेल में थे। इस बार वे स्वयं आपके स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे।  
मुलताई कब पहुंचेंगे और कब लौटेंगे इसकी सूचना जगदीश दोडके  ( 09179124860 )  अथवा   डा. सुनीलम ( 09425109770 ) को देने का कष्ट करें।  मुलताई पहुँचने पर आपके भोजन और  ठहरने कि व्यवस्था हमारे द्वारा की जायेगी।  कृपया यात्रा व्यय की व्यवस्था स्वयं करने का कष्ट करें।  यह उल्लेख करना आवश्यक है कि जनवरी में यहाँ काफी सर्दी होती है।  
मुलताई नागपुर-इटारसी रेल मार्ग पर है जिस पर बैतूल भी है।  यह बैतूल से लगभग 60 कि. मी. तथा नागपुर से 125 कि. मी. दूर है।  

क्रान्तिकारी अभिवादन सहित 
आपके साथी 

टंटी चौधरी , जगदीश दोडके, लक्ष्मण बोरबन, संतोष राव वारस्कर , कृष्णा ठाकरे, सुमन बाई कसारे, कुलदीप पहाड़े (09691737897 ), लक्ष्मण विंझाड़े ( 08962276675 ), हरिओम विश्वकर्मा , कयूम खान, नान्ही बाई, सीताराम नरवरे, प्रेमचंद मालवीय, कैलाश डोगरदिये, गुलाब देशमुख। 



विद्या आश्रम 

Monday, November 25, 2013

South Asia Social Forum (SASF) Lucknow 1-5 March 2014.

A South Asia Social Forum (SASF) has been decided to be held in Lucknow between 1-5 March 2014. Lokavidya Jan Andolan has decided to participate in it. We have been to the preparatory meetings in Lucknow, Delhi and Kathmandu. Ravi and Ekta have located themselves in Lucknow and have taken charge of the SASF Lucknow Secretariat. Dilip Kumar 'dili' is involved in dialoguing and mobilization. Avinash is helping formulate the knowledge focus of the dialogue space. Sanjeev Daji has taken the responsibility of  mobilizing from the Malwa region. Vilas Bhongade and Girish have initiated preparations from Nagpur. Andhra and Bihar friends are expected to come in with their programs.

We are engaged both at the General Council level in formulating the theme areas and at the Lucknow Secretariat in details of organization.

Since the Asia Social Forum 2003 in Hyderabad we have organized workshops and published bulletins on Dialogues on Knowledge in Society in the WSF events in Mumbai, Karachi, Delhi and Nairobi. All the bulletins are there on our website www.vidyaashram.org

Now there is again occasion to place the ideas of lokavidya and the new political imagination thereof before a much larger audience.
This time a knowledge theme has been included in the basic thematic structure of the Social Forum. It is quite likely that there will be a two day knowledge conference sponsored by the International Council of WSF, the conference to be primarily organized by Lokavidya Jan Andolan, of course in collaboration with others. Avinash had prepared for one of the meetings a note focusing on how the knowledge issue is emerging to occupy the center stage. This is also to request Avinash to post that note on this blog.

We are in the process of planning the following conferences and workshops at SASF around the general idea of people’s knowledge claims –

1.   Gyan Panchayat: People’s hearing on questions of knowledge in society and the university knowledge – a five pole hut-shade is the location. It is to symbolize women, peasants, adivasis, artisans and small retailers as both the most oppressed and the knowledgeable communities today.
2.  Lokavidya Satsang: Lokavidya Gayaki, mainly adapted from Kabir, to be recited by groups of singers with a simultaneous discourse and dialogue from the lokavidya point of view.
3.  Lokavidya Wiki: This workshop is to discuss the ways of building an open collaborative process of creating a Lokavidya Wiki as a self organizing, autonomous part of the wiki world. Some beginning has been made at Vidya Ashram.
4.  Artists’ Knowledge Meet: Gathering of artists to discuss the meaning of knowledge in and as seen from their world and the political significance of such an undertaking.

5. Global Fraternity of Knowledge Movements: Workshop with the participation of peoples’ knowledge movements from many parts of the world. Debating the form and content of such fraternal relationships.  

Other than these, the general plan includes focus on the peoples’ knowledge interface with the national policy through conferences of farmers, adivasis, women, artisans and small retailers and workshops on energy, displacement and language. 

Slowly it would become clear how this space on knowledge and politics can be utilized in its full scope.


Vidya Ashram





Thursday, October 17, 2013

लोकविद्या सत्संग


विद्या आश्रम से लोकविद्या सत्संग का अभियान अब सक्रिय तौर पर शुरू किया गया है. कई वर्षों पहले आश्रम से लोकविद्या सत्संग शुरू किये गये थे। वाराणसी में गंगाजी के घाटों पर और विशेष अवसरों पर प्रयाग में संगम पर लोकविद्या सत्संग के नाम से गायन और वार्ता के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे. पिछले साल इन्दौर के क्षेत्र में वहां के लोकविद्या समन्वय समूह ने कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जो मुख्य रूप से कबीर की गायकी पर आधारित थे। गाँव-गाँव से मंडलियाँ शामिल होती थीं और रात-रात भर भी कार्यक्रम हुए, गाँवों में हुए और कारीगर बस्तियों में हुए। 
अब विद्या आश्रम ने लोकविद्या सत्संग के नाम से एक पुस्तिका तैयार की है. यह लोकविद्या जन आंदोलन पुस्तकमाला की पांचवीं कड़ी है। इसमें कबीर के पदों का लोकविद्या संस्करण जैसा बनाया गया है. आश्रम इन पदों को गाने वालों का एक समूह बना रहा है। लोकविद्या आश्रमों में, भाईचारा विद्यालयों से, ज्ञान पंचायतों में और सम्मेलनों तथा संघर्ष व आंदोलन के स्थानों पर इन पदों की गायकी और समसामयिक चर्चा के साथ लोकविद्या सत्संग किये जायेंगे. पुस्तिका विद्या आश्रम की वेब साइट पर है और लिंक भी नीचे दिया जा रहा है.  
       


विद्या आश्रम 

Tuesday, October 15, 2013

Rights of the Mother Earth

[ There was a conference held in US on 11th October called Dialogue on the Rights of the Mother Earth. We had circulated the proposal to the Vidya Ashram group requesting online participation by those who could do it.  Amit Basole from LJA participated online in it. Lalit Kaul wrote the following on that list.  We are posting it on this blog. Also requesting Amit to write on this blog about his participation.     - Editor ]

Rights of the Mother Earth
 I am not sure who can define ‘rights’ of a mother.  I have held this opinion that parents are not the property of their children, but on the other hand the parents may claim the children to be their property for very simple and direct reasons. Who can define Creator’s rights!
I am not sure how much of this ‘emphasis on ‘rights’’ is an embedded part of the native’s traditional way of life; traditionally what governed the dynamics of Lokavidhyadhar Samaj?  What was the guiding principle for them: the concept of ‘right’ over the Samaj or ‘duty’ towards it?
I think the term ‘Dharm’ - as being different from generally understood meaning of religion- as used traditionally for one’s endeavours in the material world lays emphasis only on one’s duties and not rights. The unprecedented deprivation on all fronts as experienced by Lokavidhyadhar Samaj has necessitated usage of the vocabulary ‘rights’ by them, because modern world understands only ‘rights’ not ‘duties’.
Therefore, in my opinion, all those associated with LJA must articulate their thoughts on ‘Duties towards Mother Earth’ even while participating in activities that propound ‘rights’ of mother Earth.
If, for the ecological imbalance and the consequent impending (!) disaster all around the globe, modern technologies, explorative ways of modern science and exploitative ways of modern state are to be blamed then LJA need to articulate how and what kind of alternative (post modern) science and technologies, and state have the potential to not only alleviate the extant imbalances in the Nature, but also deter deprivation/ dispossession of the people across the globe.
Machine over Man OR Man over Machine OR a neat reconciliation of the two to eliminate denial of livelihood to people across the globe! It is the third option that need be synthesized, may be; that may entail totally new definition 1) of ‘science’ that may have to be essentially heterogeneous in character, 2) of the state insofar as organization of societies is concerned, and 3) of wealth.
We have ‘Ministry for Environment’ and ‘Ministry for Infrastructure Development’; the activities of the latter more often than not cause grievous injuries to environment. For public consumption, Ministry for environment raises objections for the projects proposals and stalls their progress for sometime only to be cleared eventually. All things being equal, we know that ultimately who is earning how much wealth decides the fate of the project.

Therefore, defining ‘rights of’ or ‘duty towards’ mother Earth cannot be disjoint with definition of wealth. In a society what parameters shall define their wealthiest person is very important to the very survival of the mother Earth.

Lalit Kaul
Hyderabad

Sunday, October 13, 2013

Lokavidya Prapancham October 16th 2013

Titles of Articles Published:
1. Editorial: Protect the environment from wanton destruction
2. Join hands in the fight against GM crops and Monsanto
3. Open letter written by Madhav Gadgil to Kasturirangan on Protection of    environment and Rights of Local people on natural resources
4. Handloom Revival: The road to destruction of the Handloom sector
5. Silting of water bodies and scarcity of  water