Tuesday, October 27, 2020

बिरादरियों का आत्म-सम्मान और राजनीतिक दर्शन

 

निमंत्रण

ज्ञान-पंचायत

विषय : बिरादरियों का आत्म-सम्मान और राजनीतिक दर्शन

दिन : अश्विन पूर्णिमा, शनिवार, 31 अक्टूबर, 2020

समय : दोपहर 2.00 बजे से

स्थान : विद्या आश्रम, सारनाथ, वाराणसी  


हर वर्ष की भांति इस बार भी अश्विन पूर्णिमा के दिन विद्या आश्रम एक ज्ञान-पंचायत का आयोजन कर रहा है. इस ज्ञान-पंचायत का विषय है- ‘बिरादरियों का आत्मसम्मान और राजनीतिक दर्शन’. सदियों से चली आ रही जातिगत ऊँच-नीच और उसके उन्मूलन के राजनीतिक दर्शन हैं. बिरादरियों के आत्मसम्मान और गौरवमय इतिहास से एक दूसरे किस्म के राजनीतिक दर्शन की और संकेत होता है. यह राजनीतिक दर्शन कैसा हो सकता है और ऊँच-नीच को चुनौती देने में इसकी क्या भूमिका हो सकती है? क्या इन दोनों दृष्टियों के बीच समन्वय और एक नये राजनीतिक दर्शन की ओर कदम बढ़ाना भारत के ऊँच-नीच से मुक्त और न्यायसंगत भविष्य के लिए ज़रूरी है?

ज्ञान-पंचायत में पहले निम्नलिखित तीन सामाजिक कार्यकर्त्ता

विषय पर अपने विचार खेंगे और फिर पंचायत में खुली बातचीत होगी.

प्रमुख वक्ता

सुनील कश्यप (समता परिवार’ संस्थापक सदस्य और कारवाँ पत्रिका के रिपोर्टर)

अभिषेक तिवारी (‘Owl Sabha  संस्थापक सदस्य तथा संपादक ‘दी सभा’)

लक्ष्मण प्रसाद (‘विद्या आश्रम’ संस्थापक सदस्य तथा वाराणसी जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन)

आप इस ज्ञान–पंचायत में सादर आमंत्रित हैं.

चित्रा सहस्रबुद्धे

समन्वयक

विद्या आश्रम

संपर्क फोन : 9838944822, 9026219913

No comments:

Post a Comment